पंचकूला: परेड मोहल्ला कालका के एक पुश्तैनी मकान की खिड़की तोड़कर गीजर और वाटर पाइप चोरी की आई शिकायत, कालका पुलिस जांच में जुटी।
रविवार को कालका पुलिस सूत्रों के अनुसार परेड मोहल्ला कालका के एक पुश्तैनी मकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने अंदर से बिजली का गीजर और वाटर की पाइप चोरी कर ली है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इस मामले की कार्रवाई करने की मांग की है, कालका पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है।