पंचकूला: सेक्टर 14 राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित हैकाथोन में पहुंचे पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर पंचकुला के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित हैकाथोन में भाग लेने पंहुचे। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक सहित पंचकूला पुलिस कमिश्नर और पुलिस के विभाग के अधिकारी मौजूद रहे । हरियाणा पुलिस तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशामुक्ति को लेकर हैकथोन का आयोजन किया गया।