पंचकूला: भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ग्रुप द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कुच के लिए पंचकूला में निकाला ट्रैक्टर मार्च
13 फरवरी दिल्ली कूच के लिये आज पंचकूला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ग्रुप ने ट्रेक्टर मार्च निकाला। किसानों ने पंचकुला के पिंजोर ब्लॉक के गाँव खेड़ा से सुरजपुर तक जागरूक मार्च निकाला ,जिसमें 100 से ऊपर ट्रैक्टर और गाडिय़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान नौजवान शामिल हुए ।