चम्पावत: चंपावत जिले के आमनी ग्राम पंचायत में विशाल डोल यात्रा व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवती महोत्सव का हुआ समापन
चंपावत जिले के आमानी ग्राम पंचायत में आयोजित भगवती महोत्सव कार्यक्रम का विशाल डोल यात्रा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया ने किया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि हर वर्ष आमने गांव में भगवती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जो इस बार भी आयोजित किया गया।