चम्पावत: रीता साहब कुलियाल गांव सड़क में बाइक दुर्घटना में घायल हुए पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया
रीठा साहिब थाने में तैनात राजू मटियाली 19 अगस्त को देवीधुरा बगवाल मेले से लौट रहा था। तभी रात के वक्त उनकी बाइक बेकाबू होकर रीठा साहिब-कुलियालगांव सड़क में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गएथाने से दरोगा तेज कुमार आनन फानन में घायल फॉलोअर राजू मटियाली को चंपावत जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज चल रहा है, लेकिन अभी हालत गंभीर बनी है