कैराना: कैराना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, अवैध स्मैक बरामद
सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।