कटनी नगर: कटनी में छठ पर्व पर नदियों और घाटों पर पारंपरिक तरीके से हुआ छठ मईया का पूजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
बिहार के पारंपरिक पर्व छठ की धूम नगर में भी देखने मिली शहर के गायत्री नगर बाबा घाट, एनकेजे छपरवाह घाट, बजरंग कालोनी सिमरार नदी, माई नदी में श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान से आज गुरुवार शाम 6 बजे छठ मईया का पूजन किया और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस संबंध में भावेश कुमार और अजय सिंह द्वारा जानकारी दी गई।