कटनी नगर: दनापुर एक्सेप्रस में सफर के दौरान युवक की हुई मौत, कटनी स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुणे से जौनपुर की यात्रा के दौरान कटनी के पास ट्रेन में युवक की अचानक मौत हो गई जिसे जीआरपी पुलिस द्वारा कटनी स्टेशन में उतरा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया मृतक के परिजन सूफियाना शाह ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि पुणे से जौनपुर उत्तर प्रदेश जा रहे नजीर शाह 39 वर्ष की कटनी में मौत हो गई ।