कटनी नगर: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
कटनी जिला अस्पताल में सही इलाज न होने के कारण युवक की मौत हो जाने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है आपको बता दें गुरुवार दोपहर 3 बजे सड़क दुर्घटना में घायल मुकेश जायसवाल को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।