कटनी नगर: करहिया कला नंबर-2 में तालाब में डूबने से 9 वर्षीय स्कूली छात्र की हुई मौत, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
कुठला थाना अंतर्गत करहिया कला नंबर-2 ग्राम में शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अमर पिता जितेंद्र रजक 9 वर्ष की गुरुवार दोपहर 1:30 बजे गाँव मे स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं की स्कूल टाइम पर सही देखरेख नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई। बिना बताए छात्र स्कूल से भाग जाते है।