श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने असली नोटों के बीच छुपी नकली नोटों की खेप से ₹65 लाख नगदी की जब्त
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असली नोटों के नाम पर चल रहे धोखाधड़ी के खेल का पर्दाफाश किया है। सोमवार रात थाना अधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर की टीम ने गश्त के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां मिलने पर पुलिस उन्हें थाने ले गई और जांच की। तलाशी में कुल 65