बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थाना दरगाह पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ में शुक्रवार शाम को बताया कि अभियुक्त दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।