खंडवा नगर: खंडवा-जावर रोड पर जर्जर सड़क से हादसा, लोडिंग वाहन खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल
खंडवा के समीप जावर रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी छोटी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग तुरंत जुटे और बड़ी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है