कैराना: फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कैराना कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा
कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी साजिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि कुछ दिन पहले इरशाद के बेटे और उसके भांजे वली ने उसके नाबालिग बेटे माज के साथ मारपीट की थी। इस मामले की शिकायत करने पर आरोपी पक्ष उससे रंजिश रखने लगा। डर के चलते वह कांधला रोड स्थित मीट फैक्ट्री के पास जाकर रहने लगा। उसके मोबाइल पर आरिफ, सलमान और शाइस्ता ने धमकी दी।