तरहसी: दो साल से सहायिका नदारद, सेविका अकेले केंद्र संभालने को मजबूर, विभाग मौन
तरहसी: सेलारी पंचायत अंतर्गत सुखरो टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (कोड संख्या-26) की बदहाल व्यवस्था ने सरकारी तंत्र की उदासीनता को उजागर कर दिया है। केंद्र में करीब 40 बच्चों का नामांकन है, लेकिन सहायिका के दो वर्षों से अनुपस्थित रहने के कारण पूरी जिम्मेदारी सेविका के कंधों पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, केंद्र की सेविका रेणु देवी और सहायिका उषा देवी का चयन विध