मंझनपुर: कनैली रोड पर मिली बुजुर्ग महिला की लाश की नहीं हुई शिनाख्त, मंझनपुर में एसपी ने दी जानकारी, जल्द होगी शिनाख्त
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में कनैली रोड पर एक बुजुर्ग महिला का अज्ञात शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम एवं फील्ड यूनिट मौजूद है, शिनाख्त का प्रयास एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण द्वारा यह जानकारी दी गई कि मामले में जल्द ही शिनाख्त की जाएगी।