शाहबाद: अल्लाहपुर में टेंपो एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
टेंपो एक्सीडेंट में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रामनिवास पुत्र रघुवर दयाल निवासी गर्रा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर के अनुसार उसके पिता रघुवर दयाल 11 वर्षों से अल्लाहपुर सैदी खेल में मकान बनाकर रह रहे थे।