देवबंद: बड़गांव में तेज आंधी-बारिश के दौरान मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
बड़गांव थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में गुरुवार सुबह तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 77 वर्षीय सुलेख चंद की मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार शाम 4 बजे ग्राम प्रधान शालु त्यागी ने बताया कि सुबह अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।