पीपलखूंट: बोरवेल से मोटर निकालते समय टूटी चेन से किसान की मौत, सुहागपुरा थाना क्षेत्र के मोटीखेड़ी में काम कर रहा था
प्रतापगढ़। सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पनावला गांव निवासी 58 वर्षीय सत्यनारायण गुर्जर की कृषि कार्य के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। वे अपने दोस्त के खेत पर बोरवेल से मोटर निकालने का कार्य कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, मोटर निकालने के दौरान उपयोग में ली जा रही चेन कूपी अचानक टूट गई। टूटी हुई चेन का हिस्सा सत्यनारायण गुर्जर के सिर पर आ गिरा, जिससे वे गंभीर र