चक्रधरपुर: छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, सीढ़ी नदी घाट पर होगी गंगा आरती
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चक्रधरपुर में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शहर के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक विद्युत सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। घाटों को फूलों के तोरण द्वार, आकर्षक विद्युत गेट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।