लोहरदगा: लोहरदगा में गणतंत्र दिवस समारोह: बलदेव साहू स्टेडियम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया झंडोत्तोलन
लोहरदगा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में बलदेव साहू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जहां देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उपस्थित होकर सोमवार सुबह 9 :15 बजे झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली।