लोहरदगा: तिसिया टावर के पास दर्दनाक हादसा, बाजार से लौट रहे बाइक सवार राज मिस्त्री गंभीर, रांची रिम्स रेफर
हादसा इतना भयावह था कि चामु मुंडा के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिर में गहरी चोट लगने से अंदरूनी हिस्सा तक दिखाई देने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने घटनास्थल से घायल को उठाकर सीधे सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद