लोहरदगा: किस्को में सूंड़ी समाज का प्रखंड सम्मेलन संपन्न, नई समिति का गठन, आरक्षण बहाली को लेकर आंदोलन की चेतावनी
किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी नवाडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को सूंड़ी समाज, किस्को प्रखंड का प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान समाज की नई प्रखंड स्तरीय समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष रौशन कुमार साहू, उपाध्यक्ष विवेक कुमार साहू, सचिव आशीष प्रसाद, सह-सचिव पवन साहू, कोषाध्यक्ष संदीप साहू तथा मीडिया प्रभारी शिवम कुमार