स्याना: ग्राम वैराफिरोजपुर के ग्राम बीहट को जोड़ने वाले मार्ग पर जल भराव से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग
Siyana, Bulandshahr | Jul 5, 2026
ग्राम वैराफिरोजपुर के ग्राम बीहटा को जोड़ने वाले मार्ग पर पूरी तरह जल भराव होने से ग्रामीण परेशान है। वहीं ग्रामीण जिम्मेदारों से इस जटिल समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। रविवार को ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर काफी समय से जल भराव की समस्या बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।