पटना ग्रामीण: दानापुर कैंट एरिया में ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो के बीच टक्कर, 1 महिला की मौत, 4 लोग घायल
पटना के दानापुर कैंट एरिया में सोमवार को अहले सुबह 5 बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार पति-पत्नी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच भेज दिया गया।पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही एक 60 वर्षीय महिला किस्मतिया देवी की मौत हो गई।