पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना इलाके में अपराधियों ने कर्मचारी को चाकू से गोदा:इलाज के दौरान युवक की मौत
मालसलामी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बकरीद की पूर्व रात्री पर ड्यूटी जा रहे एक कर्मचारी को अपराधियों ने चाकू से गोद डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।