पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में पढ़ी गई बकरीद की नमाज, लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई
देश भर में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। पटना में भी मुस्लिम समुदाय धूमधाम से मना रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी। प्रदेश के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज अता करने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी है।