बिजनौर: गांव राजारमपुर में स्थित आश्रम में घुसा 40 किलो वजनी अजगर सांप
Bijnor, Bijnor | Apr 23, 2026 बिजनौर में गुरुवार को सुबह 8:00 बजे मंडावर क्षेत्र के गांव राजारमपुर में स्थित एक आश्रम में 40 किलो वजन का एक अजगर सांप घुस गया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया भारी संख्या में गांव के लोग अजगर सांप को देखने पहुंचे इस घटना के बाद गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचित कर अजगर का रेस्क्यू करने की मांग की है।