चंदौसी: रीठ गांव में चौकी का निर्माण हुआ, आज होगा उद्घाटन, गुब्बारों से सजा चौकी का दरवाजा, मौके पर पुलिस बल मौजूद
रीठ गांव में नवनिर्मित पुलिस चौकी का आज उद्घाटन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चौकी परिसर को गुब्बारों से सजाया गया है तथा स्वागत के लिए जमीन पर “वेलकम” भी लिखा गया है। मुख्य द्वार पर चूने से विशेष मार्किंग कर भव्य व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।