कालपी: कालपी में NH-27 बना मुसीबत का हाईवे, झांसी-कानपुर मार्ग पर ट्रकों से घंटों लगता है जाम, हादसे का बढ़ा खतरा
Kalpi, Jalaun | Apr 3, 2026 कालपी में झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक खाली ट्रकों के कारण गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे लंबा जाम लग गया, जाम में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घंटों तक फंसे रहे, कई वाहनों में पानी तक खत्म हो गया, कुछ लोग मजबूर होकर पैदल निकलने लगे, ट्रकों की लंबी कतार के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।