मेहनगर: गंभीरपुर में बिजली बिल वसूली अभियान चलाया गया, विद्युत विभाग ने कमर्शियल उपभोक्ताओं से वसूले ₹27 हजार
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत उपकेंद्र छाऊ के जेई राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कमर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की । जांच के दौरान कई दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बिजली बिल का बकाया पाया गया ।