फुल्लीडूमर: कठडांड़ गांव के अधिवक्ता ने 16 हजार वृक्ष लगाकर बनाया एक कीर्तिमान, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को कर रहे जागरूक
कठडांड़ गांव निवासी अधिवक्ता विनोद पंडित ने अपने आधे दर्जन बगीचे में अब तक 16000 से ज्यादा वृक्ष लगाकर एक कृतिमान स्थापित किया है। जिसमें करीब 800 देसी विदेशी आम के पौधे 8000 के करीब विदेशी मलेशियन सुखवा बर्मन टिक सागवान 6000 महोगनी के अलावा घर के समीप 7 एकड़ जमीन की बाउंड्री कर 1000 फलदार सहित अन्य पौधे लगा रहे हैं। वह लोगों को पौधे देकर जागरूक भी करते हैं।