फुल्लीडूमर: खेसर थाने पर आवासीय मार्शल अकादमी की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर की लंबी उम्र की कामना
सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्सवी माहौल रहा। भाई बहन के इस पवित्र पर्व को लेकर बाजारों में जहां रक्षा सूत्र, फल-फूल, मिठाई, कपड़े आदि की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। वहीं इस अवसर पर बहन ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई की रक्षा के लिए ईश्वर से कामना की। आवासीय मार्शल अकादमी की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को खेसर थाने पर राखी बांधी।