फुल्लीडूमर: कुमारपुर गांव के पास ई-रिक्शा एवं बोलेरो के टक्कर में पांच जख्मी, पांचो सदर अस्पताल बांका रेफर
प्रखंड के कुमारपुर गांव के काली स्थान के पास बोलोरो एवं ई-रिक्शा के टक्कर में पांच लोग जख्मी हो गए। ज़ख्मियों में भरको गांव के सुमित यादव, गुलशन यादव, नितेश कुमार, पूजा देवी एवं अभिषेक कुमार शामिल है। घटना के बाद सभी ज़ख्मियों को फुल्लीडुमर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को बेहतर इलाज के लिये बांका रेफर कर दिया।