टिमरनी: टिमरनी में 300 साल पुरानी बावड़ी में फिर जगी रौनक, ‘बावड़ी उत्सव’ में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का दिया संदेश।
Timarni, Harda | Jun 16, 2026 आज 16 जून लगभग 4:00 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत टिमरनी विकासखंड के ग्राम जलोदा में सोमवती अमावस्या के अवसर पर ‘बावड़ी उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की साफ-सफाई, पुताई और पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।