मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हथियारों का काला साम्राज्य बेनकाब, पिता की विरासत संभाल रहा था शमीम उर्फ सोनू, 4000 में बिकते थे तमंचे
पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक शमीम उर्फ सोनू अपने पिता की अवैध हथियार बनाने की विरासत को आगे बढ़ा रहा था। पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए जबकि दो गिरफ्तार किए गए। मौके से तमंचे, पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।