चुरचु: केरेडारी में अंबा प्रसाद महागठबंधन के प्रत्याशी बने, क्षेत्र में मिला जबरदस्त समर्थन
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद को पार्टी ने भरोसा जताया और दूसरी बार टिकट देकर प्रत्याशी के रूप में अंबा प्रसाद को चुना गया। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद क्षेत्र में अंबा प्रसाद लौटी, और नागरिकों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ जो उनके प्रति जनता के गहने विश्वास को दर्शाता है।