चुरचु: चरही घाटी में ट्रक पलटने से चालक को हल्की चोट आई
शनिवार को चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी में एक ट्रक जे एच 05 डी टी 5136 पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक के चालक को हल्की चोट आई। घटना शाम के लगभग 5 बजे के करीब की है। ट्रक में कुल तीन लोग मौजूद थे जिन्हें उतनी चोट नहीं आई थी लेकिन चालक को हल्की चोट आई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही खुद चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार मौके पर पहुंचे और चालक को अस्पताल भेजा।