भिवानी: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने डीसी कॉलोनी चौक में नागरिकों को किया संबोधित
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश को देश में सुरक्षित राज्यों में गिना जाता था, जहां पर अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं था, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से हरियाणा में सिर्फ समस्याएं ही समस्याएं नजर आ रही है।