भिवानी: बिना मां की 2 बेटियों की शादी में सहायता के लिए सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी ने एक लाख 11 हजार रुपए की
सर्व समाज सेना अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी ने स्थानीय पतराम गेट स्थित गुमानी लोहार की गली में बिना मां की दो बेटियों की शादी में एक लाख 11 हजार की आर्थिक सहयोग किया। श्याम सुंदर सनातनी ने कहा कि समाज की तरक्की कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता। समाज की तरक्की एवं उन्नति के लिए सभी व्यक्तियों को एक-दूसरे का सहयोग करना जरूरी होता है।