भिवानी: छोटी काशी में श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान शिव को किया गया जल अभिषेक महंत वेद नाथ महाराज और श्री महंत डॉ. अशोकगिरी
भिवानी के जोगीवाला शिव मंदिर धाम और बाबा जहर गिरी आश्रम तथा हनुमान ढाणी स्थित शिवालय में आज श्रावण माह का पहला सोमवार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शिव भक्तों ने गंगाजल चढाकर भगवान शिव का जल अभिषेक किया है। कहीं पर दुग्ध चढ़ाया गया तो कहीं पर बेलपत्र, फल भगवान शिव के लिंग पर चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख और समृद्धि की मनोकामना की है।