मनेर: शेरपुर गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
Maner, Patna | May 25, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव स्थित एक युवक की मारपीट के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में की जा रही है। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई और जांच में जुटी रही।