रफीगंज: तिवारी बिगहा के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक को रेफर किया गया
प्रखंड के तिवारी बिगहा के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना को लेकर रविवार अपराह्न 4:30 में सुजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ ने रेफर कर दिया