ग्वालियर गिर्द: कीमतें बढ़ने के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की राशनिंग शुरू, फिलहाल मौखिक आदेश जारी
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थो ने लोगों को झटके देना शुरू कर दिया है। पहले 4 से 5 रुपए की कीमतें बढ़ाई गई, अब पेट्रोल डीजल की राशनिंग की जा रही है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों पर इसका कोई लिखित आदेश नहीं है लेकिन उन्हें अनौपचारिक तौर पर 200 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल देने पर मनाही की गई है।