आजमगढ़ के लालगंज में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर चरणबद्ध सांकेतिक विरोध किया । समिति ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि इस आदेश से शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं । समिति के ब्लॉक अध्यक्ष गणतंत्र श्रीवास्तव और मंत्री राकेश यादव के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया गया ।