हाथरस: एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक मार्ग पर महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे मिशन-शक्ति अभियान के अंतर्गत हाथरस गेट कोतवाली पर गठित मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने चैकिंग के दौरान चमन बिहार कालोनी के सामने सार्वजनिक मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।