हिसुआ: हिसुआ प्रखंड के सोनसा गांव में मंगलवार को जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया विशेष 'सहयोग शिविर'
Hisua, Nawada | May 19, 2026 हिसुआ प्रखंड के सोनसा गांव में मंगलवार को जन समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान, 9 चयनित लाभुकों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से 12-12 हजार रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए।