ऊंचाहार: मियांपुर गाँव में चबूतरा निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ से की मुलाकात
ऊँचाहार क्षेत्र के मियांपुर गाँव में अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर क्षेत्र पंचायत निधि से कराये जा रहे चबूतरा निर्माण में हुए भ्र्ष्टाचार के मामले को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद हो गये है।बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल के नेतृत्व में बीडीओ से मुलाकात कर जांच किये जाने व कार्यों का ब्यौरा मांगा है।