बरेली: देवरनियां नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर बड़ा सवाल, DM से जांच की मांग, नियमों के उल्लंघन और वित्तीय गड़बड़ी का आरोप
बरेली की देवरनियां नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत में वर्तमान में "वर्क आउटसोर्सिंग" के जरिए कार्य कराए जा रहे हैं, जो शासन के नियमों और वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप नहीं हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और