चांदपुर: बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर ढाकी गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बिजनौर में बुधवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर नूरपुर मार्ग पर ढाकी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें गांव सोतखेड़ी निवासी जाकिर की मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया